झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
तेज तर्रार आईएस अधिकारी व पेटलावद एसडीएम हर्षित पंचोली द्वारा मंडी में बंद पड़े तौल कांटे को आज शुरू करवा दिया। गौरतलब है कि झाबुआ लाइव में 7 नवंबर को अपने वेब पोर्टल के माध्यम से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद एसडीएम पंचोली ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और आज 8 नवंबर को तौल-कांटा चालू हो गया। इस तौलकांटा प्रारंभ होने पर किसानों ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि मंडी प्रांगण में तौलकांटा बंद होने से अपनी उपज बेचने यहां लाने पर तौल के लिए घंटों लाइन में वाहनों के साथ खड़ा रहना पड़ता था और उस परेशानी से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *