झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- तेज तर्रार आईएस अधिकारी व पेटलावद एसडीएम हर्षित पंचोली द्वारा मंडी में बंद पड़े तौल कांटे को आज शुरू करवा दिया। गौरतलब है कि झाबुआ लाइव में 7 नवंबर को अपने वेब पोर्टल के माध्यम से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद एसडीएम पंचोली ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और आज 8 नवंबर को तौल-कांटा चालू हो गया। इस तौलकांटा प्रारंभ होने पर किसानों ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि मंडी प्रांगण में तौलकांटा बंद होने से अपनी उपज बेचने यहां लाने पर तौल के लिए घंटों लाइन में वाहनों के साथ खड़ा रहना पड़ता था और उस परेशानी से क्षेत्र के किसानों को राहत मिलेगी। Post navigation दोमुंही सांप की दुर्लभ प्रजाति की तस्करी करने वाले 11 आरोपियों को अर्थदंड व तीन वर्ष का कारावास दुर्लभ दोमुंही प्रजाति के सांप तस्करी करने पर आरोपियों को 3 का सश्रम कारावास व 10 हजार का अर्थदंड