झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- 1 नवंबर को पशु पालन विभाग के उपसंचालक डॉ. विल्सन डावर के मार्गदर्शन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आदिम जाति सेवा संस्था के अध्यक्ष दिलीप मावी, गोलसिंह वाघेला, ज्ञानी भाबर, शिविर प्रभारी एवं एनीएफओ दीपक जानी, रामलाल गणावा, हेमला झणिया, पशु परिचालक द्वारा टीकाकरण, दवाई वितरण एवं उपचार आदि का कार्य किया गया। इसी के साथ ग्रामीणों को पशुपालन की जानकारी उपसंचालक पशु पालन विभाग डॉ.विल्सन डावर द्वारा दी गई। गोकुल महोत्सव 28 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान उपसंचालक द्वारा प्रत्येक शिविर का सघन भ्रमण कर क्रियान्वयन किया जा रहा है। Post navigation तीन छात्रावासों का वार्षिक दिवस मनाया अंध गति से आरहे ट्राले ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवकों के हाथ पांव टूटे