झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मप्र स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह स्थल पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्जारोहण विधायक कलसिंह भाबर द्वारा किया जाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं मप्र गान कन्या उमावि द्वारा प्रस्तुत किए। स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री संदेश का वाचन विधायक भाबर ने किया। इस दौरान एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, एसडीओपी एनएस रावत, नपा अध्यक्ष बंटी डामोर, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामर, भाजपा नेता विश्वास सोनी, गणराज आचार्य, राकेश सोनी, महेश नागर, अमित शाहजी, पार्षद गजेंद्र चौहान, थाना प्रभारी एसएस बघेल, बीईओ क्रिस्टिना डोडियार, बीआरसी दिलीप जोशी समेत शासकीय, निजी स्कूलों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जयश्री शर्मा एवं आभार महेंद्र उपाध्याय ने एवं आभार जनपद खंड अधिकारी बेनेडिक डामोर ने माना। Post navigation कांग्रेस ने स्व. इंदिरा गांधी-वल्लभ भाई पटेल को किया याद दीपावली मिलन समारोह पर जैन सोश्यल ग्रुप ने वितरित की निर्धन बच्चों को नई पोषाके