झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- आप ऐसा कार्य करे की आप भी यादगार और इतिहासिक बन जाए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ऐसा कार्य कर रहे है कि हम गर्व से अपने गांव व अपने नगर के लोगों को बता सके की यह हमारी पार्टी के हमारे नेता का काम है। आज भारत देश विश्व को दिशा और निर्देश देने की स्थिति में आप कार्यकर्ताओं के पुरूषार्थ से ही आया है। भाजपा निराली पार्टी है जो देश सेवा मातृ सेवा और उसके वैभव को स्थापित करने को प्राथमिकता देती है न की सत्ता को पार्टी योजना बनाती है आप उसे धरातल पर उतारते है तब उसकी सफलता से विधायक,मंत्री, सरकार, पद, प्रतिष्ठा आपको मिलती है। आपके शहर का आपके नगर का विकास होता है। उक्त बात संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा ने पेटलावद विधानसभा के पांचों मंडल के आमंत्रित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के विशेष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। चावडा ने आगे कहा अगर आपने बूथ को मजबूत कर दिया तो पार्टी अपने आप मजबूत हो जाएगी। आप अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करे, कार्य करने में असमर्थता या असुविधा हो तो आगे आकर जवाबदारियां दूसरों को सौंपे, इससे आपका और पार्टी का मान सम्मान बढ़ेगा। चावड़ा ने पेटलावद नगर अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया, ग्रामीण अध्यक्ष कृष्णपालसिंह राठउर, रायपुरिया अध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया,रामा मंडल की ओर से बसंतीलाल, पारा मंडल के अध्यक्ष ओंकारसिंह डामोर से सीधा संवाद कर पार्टी के सभी कार्यक्रमों पर बिंदुवार चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक रंजना बघेल ने मार्गदर्शन देते हुए ककहा आज आप कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा देश के 13 राज्यों में स्वयं एवं चार राज्यों में सहयोगी दल के सहयोग से सत्ता के माध्यम से राष्ट्र सेवा कर रही है। हम हमारी शक्ति को और बढ़ाना है। यह कार्य किंतु परंतु से नही अपितु पार्टी व संगठन की कार्ययोजनाओं को बूथ स्तर पर मूर्तरूप में उतारकर संभव होगी। हमें हर बूथ का मूल्याकंन करना है और उन्हें वर्तमान श्रेणी से उच्च श्रेणी की ओर ले जाना है। हमें प्रधानमंत्री की मन की बात और मुख्यमंत्री की दिल की बात बूथ स्तर पर जाकर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनना है और उनसे प्रतिक्रिया और मार्गदर्शन प्राप्त करना है। जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा आने वाला समय हमारे लिए पार्टी के लिए काम करने और सेवा करने का है। हमें पार्टी का विजय वाहक बनकर पार्टी के हर कार्य को तन, मन, धन से बूथ स्तर पर लागू करना है। पार्टी के हर दिशा निर्देश को पूरी तरह से धरातल पर उतारना है। साथ ही दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाना है। विधायक निर्मला भूरिया ने आभार व्यक्त करते हुए संगठन के पदाधिकारी व प्रभारियों को विश्वास दिलाया कि पेटलावद विधानसभा बेत्र में पार्टी का हर कार्य,हर योजना को हमारा कार्यकर्ता पूरे जोश और विश्वास के साथ धरातल पर उतारेगा। हर बूथ, हर गांव-हर नगर में कार्यकर्ता पहुंचकर पार्टी की, सरकार की रीति-नीति को घर घर तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह मोटापाला, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, सीसीबी के अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी गौरसिंह वसुनिया, संभागीय कार्यालय मंत्री आनंदसिंह पंवार, पूर्वकालिक मुकेश राजावत मंचासिन थे और नगर परिषद अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा, मंडी अध्यक्ष भरतलाल पाटीदार, विपणन संघ अध्यब नवीनचंद्रसिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा छगनलाल जायसवाल, जिला मंत्री सोनिया ओसारी आदि पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा कन्या पूजन से की गई। इसके साथ ही पार्टी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का चंदन तिलक से स्वागत किया गया। – Post navigation सीईओ घनघोरिया ने लिया चार्ज : सचिव-सरपंचों ने किया स्वागत बीमारियों के आगोश में शहर : जिम्मेदार नुमाइंदे बेपरवाह