झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- जनपद पंचायत पेटलावद में नवीन सीईओ के रूप में महेंद्रसिंह घनघोरिया ने पदभार ग्रहण किया। शासन के निर्देशों के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही यहां पदस्थ एके यादव का स्थानांतरण हो गया था उनके स्थान पर महेंद्र सिंह घनघोरिया को पदस्थ किया गया था जिन्होंने गुरूवार शाम को चार्ज लेते हुए पदभार ग्रहण किया। गौरतलब है कि घनघोरिया पूर्व में भी पेटलावद सीईओ का कार्यभार संभाल चुके है जिस कारण यहां के सभी सचिव व सरपंच उनसे परिचित है। इस मौके पर सभी ने नवागत सीईओ घनघोरिया का स्वागत किया। Post navigation आवारा मवेशियों के झुंड को गौशाला छोड़ा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने में जुट जाए : संभागीय संगठन मंत्री चावड़ा