झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में स्थिति विकट हो चुकी है। पूरा नगर बीमारियों की चपेट में है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में एक पलंग दो मरीजों को भर्ती कर चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है, यहां तक की कुछ मरीजों को बेंच और कुर्सियों के साथ जमीन पर लेटाकर बॉटले चढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि नगर में चिकनगुुनिया, वाइरल बुखार के साथ-साथ मलेरिया, सर्दी, खांसी जैसे बीमारियों ने शहरवासियों को अपने आगोश में लिया है। हालात इतने विकट हो चुके हैं कि कई घरों में पूरा घर बीमारियों की चपेट में है। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी का आलम शहरवासियों को इतना भारी पड़ रहा है कि अनुभाग स्तर के अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक आज तक नहीं ली और न ही कोई निर्देश अभी तक जारी किए गए। इसके इतर जिले में बैठे आला अधिकारियों तक ने एक सप्ताह से शहर में बीमारियों का दौर चल रहा है लेकिन उन्होंने भी पेटलावद आना उचित नहीं समझा। Post navigation कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने में जुट जाए : संभागीय संगठन मंत्री चावड़ा अचानक बज उठा बैंक का सायरन ; मची अफरा तफरी ; पुलिस पहुंची तो ..!