झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय के सफलतम कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष भानू भूरिया की मंशानुसार युवा ेमोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिक परिवार एंव मीसीबंदीयों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं व्दारा नगर से बीएसएफ की सेवा में तैनात सैनिक किशोर बचवानी कोलकाता में पदस्थ के निवास पर पहुंचे एंव सैनिक परिवार के साथ दिपावली की शुभकामनाओं दी एवं सम्मान तत्पश्चात मीसाबंदी सदस्यों के निवास पहुंचकर उनका शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं व्दारा जिले में जनसंघ के संस्थापक बावडी मन्दिर के साकेतवासी महंत नागादेव महाराज की प्रतिमा पर बावड़ी मंदिर पहुंचकर माल्यार्पण किया व वरिष्ठ भाजपा नेता मीसाबंदी लक्ष्मीनारायण पाठक, राजेंद्र वोहरा, रमेश उपाध्याय का उनके निवास पहुंचकर सभी युवाओ ने शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर युवामोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशांत उपाध्याय, जिला महामंत्री संजय भाबर, जिला उपाध्यक्ष भावेश भानपुरिया, जिला मंत्री प्रणव परमार, नगर मण्डल अध्यक्ष विपुल आचार्य, मण्डल उपाध्यक्ष नीरज जानी, राहुल पंचाल, महेश कहार, महामंत्री राजेश डिंडोर, प्रशांत पालरेचा एवं सभी कार्यकारणी सदस्य उपस्थित हुए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक राठौर ने दी। Post navigation पारिवारिक कलह के बाद देर रात युवक ने पिया जहर आखिर क्यों अटका पड़ा है बायपास ?