कांग्रेस की मजबूत करने के लिए रावत ने 40 कांग्रेसियों को सौंपे दायित्व

May

अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
ग्राम बड़ी खट्टाली बुधवार दोपहर पश्चात जोबट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं कि एक बैठक जोबट विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल रावत के निवास कानाकाकड़ पर सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में जोबट, उदयगढ़, भाबरा, क_ीवाड़ा, बरझाड़, बड़ी खट्टाली, खंडल, कोटबु, डाबड़ी आदि क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल रावत ने कार्यकर्ताओं के संगठित होकर पार्टी को मजबूत करने की विशेष पहल की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद कांतिलाल भूरिया, एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष पूर्व विधायक सुलोचना रावत, एवं मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी की सहमति से जोबट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासखंड वह ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 40 पदाधिकारियों की नियुक्ति की। विशाल रावत ने उदयगढ़ ब्लॉक में अध्यक्ष राजा तोमर, एवं कुंवरसिंह देहदिया, आजादनगर ब्लाॉक में अध्यक्ष मनोज देवड़ा एवं इकराम अजनार की नियुक्ति की। क_ीवाड़ा विकासखंड में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर शान नकवी, गोहडिय़ा प्रवीण एवं बरझर में अध्यक्ष बृजेश साहू जबकि जोबट शहर में युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के पद पर फारुख खत्री, ग्राम खंडला क्षेत्र हेतु वालसिंह देवड़ा एवं सबलसिंह को मनोनीत किया जबकि ग्राम कोट क्षेत्र हेतु बबलू पटेल नियुक्त किए गए।। प्रवीन रावत को कानाकाकड़ क्षेत्र की जवाबदारी दी गई। युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र जोबट हेतु चैनसिंह डावर बड़ी खट्टाली को महामंत्री मनोनीत किया गया। सुरेंद्र मायडा को बड़ी खट्टाली सेक्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया तथा रॉबिन को संगठन मंत्री बनाया गया। शब्बीर भाई उदयगढ़ को युवा कांग्रेस पार्टी जोबट विधानसभा क्षेत्र का कोषाध्यक्ष, मिथलेस पडिय़ार को उदयगढ़ क्षेत्र की जवाबदारी दी गई है। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए क्षेत्र की पूर्व विधायक सुलोचना रावत ने कहा के क्षेत्री में पार्टी संगठन अत्यधिक मजबूत एवं गतिशील होना चाहिए। सुलोचना रावत ने सांसद कांतिलाल भूरिया के मार्गदर्शन की खुलकर सराहना की एवं भूरिया के मार्गदर्शन में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर भूपेंद्र चौहान, भाबरा शान नकवी, क_ीवाड़ा मोहम्मद भाई, जोबट एवं रमेश मेहता सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित करते हुए पार्टी संगठन के अत्यधिक गतिशील व मजबूत बनाने का अव्हान किया। बैठक के पश्चात सभी नवीन पदाधिकारियों का पुष्पहारों से स्वागत युवा कांग्रेस विधानसभा जोबट के अध्यक्ष विशाल रावत ने किया इस अवसर पर सरपंच कुंवरसिंह, सरपंच नाथू भाई, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद भाई एवं क_ीवाड़ा के अन्य क्षेत्र के सरपंच का स्वागत किया। आभार प्रदर्शन भूपेंद्र चौहान ने किया।