झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भाजयुमो द्वारा आज़ाद मार्ग पर सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं व भाजपा नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आतिशबाजी करके व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त भाजयुमो जिला महामंत्री संजू भाबर, नगर अध्यक्ष विपुल आचार्य व पदाधिकारियों का प्रदेश पिछड़ा मोर्चा मंत्री संगीता सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष नटवर पवार, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत उपाध्याय, महेश नागर द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रणव परमार, भाजपा अजजा जिला महामंत्री विक्रम सिंगाड, भाजपा नगर महामंत्री सुरेश राठौड़, अंकित भंसाली, दीपेश शाहजी व सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार भाजयुमो महामंत्री प्रशांत पालरेचा द्वारा माना गया। उक्त जानकारी प्रभारी अजय सेठिया ने दी। Post navigation 56वें विजयादशमी मेले का कवि सम्मेलन से हुआ समापन केमिकल से भरा टैंकर पलटने से ड्राइवर-क्लीनर घायल