झाबुआ लाइव डेस्क-
हाल ही में हुए नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता ने भाजपा के सामने ही चुनाव लडक़र भाजपा का विरोध किया था जिसको लेकर पेटलावद में 2 अगस्त को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान द्वारा खुले मंच से 15 भीतरघातियों को पाटी से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। उसमे वार्ड 7 के निर्दलीय पार्षद पद के उम्मीदवार विक्रम सोलंकी का भी नाम था, लेकिन पाटी के जिलाध्यक्ष दौलत भावसार द्वारा 28 सितम्बर को भाजपा के अजजा मोर्चा के 17 मंडलों के अध्यक्ष की घोषण की जिसमें उन्होंने पेटलावद नगर मंडल से विक्रम सोलंकी के नाम की घोषणा कर डाली। लेकिन विकम सोलंकी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नदकुमारसिंह चौहान द्वारा पहले ही 2 अगस्त को पाटी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। लेकिन जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष नदकुमार सिंह चौहान के फैसले को नजरअदांज करते हुए विक्रम सोलंकी को पेटलावद अजजा मोर्च के नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दे दी।

मंच से इन्हें किया निष्काषित:
प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने इस दौरान मंच से नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले भाजपा नेताओं दिलीप राठौड़, महेंद्र (मिनी) भंडारी, कमलेश (लाला) चौधरी, योगेश गामड़, अभिषेक चौहान, हरिशंकर राठौड़, मनीषा कैलाश प्रजापत, दीपमाला दीपक मूणत, सीमा रामेश्वर राठौड़, हरिश सोनी, दशरथ देवदा, भूरूलाल मूणिया, संतोष मेहता, महेश व्यास को निष्काषित करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष भावसार को यह भी कहा कि अगर वे मान जाए तो उन्हें गले लगा लेना, और नही आए, तो ये कार्यकर्ता अपनी छांव में नही खड़े रहे इसकी चिंता आप कर लेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *