झाबुआ Live के लिए थादंला से रितेश गुप्ता की EXCLUSIVE रिपोर्ट । स्थानिय गांधी चोक मे टेलरिंग का काम करने वाले युवक की कपडो पर इस्त्री करते समय करंट लगने से मौत हो गई | हारुन खान टेलर का पुत्र नईम खान उम्र 25 वर्ष अपने घर पर कपडो पर इस्त्री ( प्रेस) कर रहा था तभी प्रेस से अचानक लगे करंट के तेज झटके की चपेट मे आ गया| करंट की खबर पाते ही परिवार जन व रह वासी धक्का गाडी मे अस्पताल ले गये जहा डाक्टर द्वारा नईम को मृत घोषीत किया गया| नईम की अकास्मिक हुई मोत से मुस्लिम समाज एवं रहवासीयो मे मातम छा गया| Post navigation राजवाडा के गरबों में टीवी अभिनेत्री खुशबू ने की शिरकत खुद के बिछाऐ तारों मे फंसकर किसान दंपत्ति सहित तीन की मोत