अलीराजपुर Live के लिए बरझर से इरशाद की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर थाने की बरझर चोकी के अंतर्गत मालीफलिया मे आज तड़के एक खेत मे खेत मालिक मंगलिया उसकी पत्नी मथूरी ओर एक अन्य रिश्तेदार राजू का शव बरामद हुआ । पुलिस से प्राप्त प्राथमिक जानकारी मे यह बात सामने आई है कि मंगलिया ने अपने कपास के खेत को जंगली जानवरों से बचाने की नियत से खेत के चारों ओर तार बिछाकर उनमें विद्युत प्रवाह दे दिया था । ग्रामीणों के अनुसार रात 11 तक उन्होंने इस दंपति को गरबो का आनंद लेते देखा था उसके बाद आज तड़के तीनों उन्ही तारों के पास मृत मिले है इधर मृत राजू की पत्नी का कहना है कि राजू ओर मंगलिया के खेत पास पास मे है ओर रात 2 बजे राजू की पहले करंट लगने से मोत हुईं थी उसके शव को सुबह 5 बजे हटाने की कडी मे मंगलिया करंट की चपेट मे आ गया ओर मंगलिया को बचाने आई उसकी पत्नी मथूरी भी चपेट मे आकर मारी गयी . । बहरहाल पुलिस ने मग॔ कायम कर जांच शुरु की है Post navigation करंट लगने से युवक की मोत ; पसरा मातम अखिलेश वाणी भाजपा नगर अध्यक्ष मनोनीत