Trending
- 100 से अधिक महिलाओं ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
- आम्बुआ में हथनेश्वर महादेव निकले प्रजा का हाल जानने
- सावन सोमवार के जुलूस में घुसा तेज रफ्तार डंपर, एक श्रद्धालु गंभीर घायल
- देवझिरी से श्रंगेश्वर तक निकली विशाल कावड़ यात्रा, उमरकोट में हुआ भव्य स्वागत
- एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1
- तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए महेश पटेल, सेना महेश पटेल ने की ₹25 हजार सहायता की घोषणा
- आलीराजपुर में शिक्षाकर्मियों की बैठक में अनुभवी शिक्षकों पर TET थोपने के खिलाफ निर्णायक आंदोलन की चेतावनी दी
- मिलादुन्नबी पर आम्बुआ में निकला भव्य जुलूस, मोहम्मदी स्काउट बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
- गवली समाज की चतुर्थ कावड़ यात्रा संपन्न, 51 किलो की कावड़ रही मुख्य आकर्षण
झाबुआ। मां दुर्गा की नवरात्री में जहां पूरा वातावरण दुर्गा मय हो चुका है। वही नगर के राजवाड़ा चौक में श्री देवधर्मराज नवरात्रोत्सव में मां दुर्गा की शक्ति में आयोजित गरबोत्सव में नगरवासी एवं सुदूर अंचलों से आये ग्राामीणों द्वारा आयोजित महा गरबा रास का भरपुर लुत्फ उठाया जा रहा है। बुधवार को रात्रि में नवरात्री के सातवे दिन देवधर्मराज मंदिर में विराजित मां दुर्गा एवं देवधर्मराज की महाआरती में पूरा मंदिर परिसर खचाखच भर गया और किसी ने मां के चरणों मे शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिसमे आसरा परमार्थिक ट्रस्ट से अजय रामावत व सदस्यगण, बालाजी धाम जेल बगीचा से पीयूष पंवार व उनकी टीम, वार्ड 8 से भाजपा पार्षद प्रीति पांचाल व जेकेआर ग्रुप के सदस्य, नीमा युवा संगठन से संजय शाह, विकास शाह, कार्तिक नीमा के साथ ही सैकड़ों श्रद्धालुओ ने इसका लाभ लिया। रात्री 9 बजे से राजवाडा चौक पर गुजराती टच लिये हुए संगीतमय गरबों का सातवे दिन भी आयोजनहुआ जिसमे सैकेडो की संख्याा में युवाओं, महिलाओं एवं आमजनों ने अलग अलग वेशभूषा में मां के प्रति अपनी भक्ति एवं श्रद्धा व्यक्त करते हुए गरबो मे सहभागिता की पूरा राजवाडा चौक मां की भक्ति एवं शक्ति से सराबोर हो गया। गरबों का आनन्द लेने के लिये अतिथि के रूप में जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक वीरेन्द्रसिंह, अनुविभागीय दंडाधिकारी केसी परस्ते, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश डोशी ने उपस्थित होकर गरबों का आनन्द लिया ।