झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर परिषद द्वारा लगातार पशु मालिकों सूचित करने बाद भी पशु मालिकों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आज तडके भी पुरानी पोस्ट ऑफिस पर मानवता को ठेस पहुंचाने वाला दृश्य नजर आया जब एक गाय ने बीच सडक़ पर बछड़े को जन्म दिया और बछड़ा जन्म लेते ही उपचार सुविधा के अभाव में मर गया और पशु पालिक के कोई आते-पते नहीं रहे। वही दूसरी ओर एक बाद एक गौवंश यहा अपना शोक व्यक्त करने घटना स्थल पर पहुंचने लगे। अब तक सिर्फ गौवंश के बीमार होने या मृत होने की खबरे सुनी थी मगर बछडा जन्म और उसके मृत होने का अपने आप मे यह पहला मामला है। रहवासियो ने ऐसे गैर जिम्मेदार पशु मालिकों की घोर निंदा की व नगर परिषद से मांग की है कि ऐसे गैर जिम्मेदार पशु मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। Post navigation नप अध्यक्ष ने दशहरा मेले की तैयारियों का लिया जायजा करंट लगने से युवक की मोत ; पसरा मातम