अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- पुलिस चौकी बड़ी खट्टाली पर पदस्थ चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह राठौड़ की पुलिस चौकी बड़ी खट्टाली में पुन: स्थापना हो जाने से ग्रामीण जनता एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। खट्टाली चौकी प्रभारी को ढोल ग्यारस उत्सव के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा हटा दिया गया था लेकिन ग्रामीणों व क्षेत्र के रहवासियों व स्थानीय पत्रकारों द्वारा पिुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन से भेंटकर पुन: बड़ी खट्टाली की जनता की जन भावना को दृष्टिगत रखते हुए एवम नवरात्रि तथा दशहरा आदि त्योहारों को देखते हुए पुन: बड़ी खट्टाली करने की विशेष पहल की थी पुलिस अधीक्षक द्वारा पुन: राठौड़ को पदस्त करने पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, पत्रकार विजय मालवी, बिलाल खत्री गणपत राठौड, सुल्तान खत्री, अशोक हिंदुस्तानी, जयेश मालानी आदि ने जिला पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया। पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता ने पुलिस अधीक्षक से पहल की की पुलिस चौकी पर तत्काल स्टाप वृद्धि की मांग की है। Post navigation एजेंसी संचालक की हठधर्मिता से घर-घर नहीं पहुंचाए जा रहे गैस सिलेंडर फसले खराब होने के लेकर किसानों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन