झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- एमजी रोड की नाले में जमा गंदगी एवं नालियों के जाम होने की रहवासियों की शिकायत पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर ने मौके पर पहुंच समस्या को जाना व निराकरण हेतु अमले को आदेशित किया। इस दौरान एमजी रोड पर नाले में जल की निकासी की समस्या लंबे समय से रहवासियों के चिंता कारण बनी हुई थी। गंदगी एवं बदबू के कारण रहवासियों का रहना दूभर हो गया था व जाम नाले से निकासी न होने के कारण समस्या गंभीर होती जा रही थी। उक्त शिकायत मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर मौके पर पहुंचे पर सफाई प्रभारी गोरांक राठौड़ को निराकरण हेतु निर्देशित किया। ड्रेनेज सफाई यंत्र द्वारा सफाई कर नाले सफाई की जा रही है व निकासी हेतु प्रबंध किए जा रहे हैं। Post navigation मदरसा मुस्तफाइया का तीन वर्षों ऑडिट किया संपादित नगर परिषद अध्यक्ष ने नगर में झाडू लगाकर स्वच्छ नगर अभियान की शुरुआत