झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से कौशल राज सोनी की रिपोर्ट- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भानू भूरिया आज मेघनगर पहुंचे, यहां सबसे पहले उन्होंने पार्षद राकेश खराड़ी को श्रद्धांजलि दी। प्रथम नगर आगमन भानूभूरिया का युवा कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने मेघनगर सर्किट हाउस पर स्वागत किया। भानू भूरिया ने सबसे पहले स्थानीय सर्किट हाउस पर पार्षद राकेश खराड़ी को श्रद्धांजलि दी। उसके उपरांत भाजयुमो जिला अध्यक्ष भानू भूरिया ने कार्यकर्ताओं से परिचय लेकर उनकों मार्गदर्शन प्रदान किया। वही कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष मुकेश मेहता, युवा मोर्चे जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, पार्षद भुपेश भानपुरीया ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नटवर बामनिया, संतोष परमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बचु सिंह डामोर (मामा), सचिन पंचाल, कौशल सोनी, राम सोनी, गौरव यादव, अनुराग राठौड, राहुल पंचाल, वेदप्रकाश पंचाल, हार्दिक पंचाल, रविन्द्र प्रजापत, रोहित प्रजापत, दिलीप खपेड़, मोनू बिलवाल उपस्थित थे। Post navigation पार्षद राकेश खराड़ी के निधन से नगर में शोक भाजपाइयों ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन