झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट-
ग्राम पिटोल के राधाकृष्ण मंदिर पर सप्ताह भर से चल रही श्रीमदभागवत कथा का समापन पर भागवत की ढोल धमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु श्रीमद् भागवतजी को सिर पर रख कर चल रहे थे। शोभायात्रा में कथावाचक गौ संत परमपूज्य रघुवीरदास महाराज बग्गी पर सवार थे। शोभायात्रा में भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। शोभायात्रा राधा कृष्णा मंदिर से निकालकर ग्राम के बस स्टैंड, हवेली मोहल्ला, आजाद चौक होते हुए पुन: राधाकृष्ण मंदिर पहुंची जहां भागवतजी की आरती उतार कर प्रसाद वितरण किया गया। राधा कृष्णा मंदिर समिति द्वारा भागवत कथा का आयोजन को सफल होने पर धर्म प्रेमी जनता का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *