झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से कौशल राज सोनी की रिपोर्ट- मेघनगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के गोकुल ग्रुप द्वारा विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। नगर के राजा का भव्य चल समारोह गोकुल ग्रुप के तत्वावधान में नगर के मुख्य मार्गो से 25 अगस्त को बाफना फाइबर्स से समय 12 बजे निकाला जाएगा। इस चल समारोह में चेतक घोड़े, मेघनगर के राजा की भव्य झांकी, आदिवासी लोक गीतों के गायक शशांक तिवारी, झामर डीजे मेघनगर, कलश यात्रा , ग्वाला नृत्य, नटराज डांस डीडीआर, गणेश ढोल पार्टी आकर्षण का केंद्र होंगे। गोकुल ग्रुप ने विशाल चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील धर्मावलंबियों से की है। Post navigation दाखाबाई भंडारी का संथारे सहित देवलोकगमन एसपी जैन ने श्रीगणेश आरती कर जिले की सुख समृद्धि की कामना