झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भाजपा प्रत्याषी बंटी डामोर एवं पार्षद प्रत्याशियों का जन आशीर्वाद लेने हेतु एवं लगातार जनता के बीच बने रहने के लिए सुबह से देर शाम तक जनसम्पर्क में लगे हुए है। आज बंटी डामर एवं पार्षद प्रत्याशी गजेन्द्र चौहान ने क्षेत्रफल में सबसे बड़े वार्ड वार्ड 1 में जनसम्पर्क किया। लगभग 5से 6 घंटे चले जन सम्पर्क के दौरान मतदाओं ने पुष्प एवं श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया जिसके पश्चात वार्ड भाजपाई 12 में पार्षद प्रत्याशी ज्योति निरज सोलंकी के साथ जनसम्पर्क किया। वार्ड 10 की भाजपा प्रत्याशी मार्था डामोर के साथ जनसम्पर्क कर जन आशीर्वाद लेने पहुंचे। जनसम्पर्क में विधायक कलसिंह भाबर, संगठन मंत्री दिनेश गोलकर, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, गणराज आचार्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरीया, राकेश सोनी, अमित शाहजी, हेमन्त शर्मा, नीरज सोलंकी, नीरज जानी, भूपेन्द्र ठाकुर समेत महिला मोर्चा एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation अल्पसंख्यकों के मध्य पहुंचे डामोर, मिला जनसमर्थन निर्दलीय प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क