झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आज शुक्रवार के दिन मुस्लिम समाज के लिए अहम होता है इस दिन सभी समाजजन जुम्मे की नमाज के लिए मस्जिद पहुंचा होते हैं ओर एक साथ नमाज अदा करते हैं। इसी को दृष्टिगत रखते राजनीतिक पार्टियों ने गौसिया जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समाजजनों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के लिए भाजपा प्रत्याशी सोहन (बंटी) डामोर अपने समर्थकों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ मस्जिद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाज के बुजुर्गों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाज के सदर कदरुद्दीन शेख ने मुस्लिम समाज से जुड़ी जन समस्याओं से भाजपा प्रत्याशी को अवगत करवाया व जिस सद्भाव से आज भाजपाइयों से मुलाकात हुई उसी तरह का सद्भाव हमेशा बने रहने की बात कही। सद्भावना की बात को लेकर विधायक कलसिंह भाबर ने कहा कि वे समाज की समस्याओं का निराकरण आवश्य किया जाएगा। Post navigation मतदाताओं के मिल रहे समर्थन से कांग्रेसी उत्साहित सामाजिक बुराई ” शराब “के सहारे दूसरी सामाजिक बुराई ” खुले मे शोच ” से मुक्ति की कवायद ।