झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मंगलवार-बुधवार की रात्रि चोरों ने ग्राम रूपगढ़ स्थित पंचायत भवन को निशाना बनाया। जहां पर चैनल गेट का ताला तोडक़र चोरों ने पंचायत भवन में प्रवेश किया व जरूरत कागजों को उथल-पुथल कर किया। इसके बाद कुछ हाथ नहीं लगने पर पंचायत में लगे छत के पंखे, रेडियो व अन्य जरूरी सामान को चुरा कर ले गए। पंचायत भवन में चोरों ने लगभग 10 हजार रुपए की चोरी की घटना को आसानी से अंजाम दिया। सुबह चोरी का पता तब चला जब ग्रामीणों ने चैनल गेट का ताला टूटा देखा। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। Post navigation प्राचार्य की मनमानी से स्कूल में एडमिशन के लिए भटक रही है छात्राएं भाजपा के आठ कार्यकर्ताओं प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी विरोधी काम करने पर किया निलंबित