झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जैन सोश्यल ग्रुप की साधारण सभा स्थानीय महावीर भवन पर आयोजित हुई। सभा में नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ। सभा की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष हेमंत श्रीश्रीमाल ने की। सभा का प्रारंभ नवकार महामंत्र के जाप से हुआ। सभा में अध्यक्ष हेमंत श्रीश्रीमाल ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यो की विस्तृत जानकारी दी तथा मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं आषा व्यक्त की कि नवीन पदाधिकारियों को भी आपका सहयोग इसी तरह मिलेगा। इस अवसर पर ग्रुप के कोषाध्यक्ष रुपेश पोरवाल ने विगत वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में ग्रुप के नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष हितेश शाहजी, उपाध्यक्ष किरण प्रमोद पावेचा, रवि लोढ़ा व चिराग घोड़ावत, सचिव प्रवीण मेहता, सह सचिव चंचल भंडारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन नियुक्त किए। उक्त मनोनयन पर ग्रुप के सदस्यों ने बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष हितेश शाहजी ने कहा कि मुझे जो जवाबदारी गई है, इसे मैं तत्परता से निर्वहन करुंगा तथा सभी सदस्यों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ग्रुप को नई ऊंचाइयां प्रदान की जाएगी। Post navigation यातायात नियमों को अपना सुरक्षा कवच समझे : डीआईजी आरपी सिंह शिव दर्शन एक्सप्रेस रथ का देखने के लिए उमड़े धर्मावलंबी