अलीराजपुर Live के लिए जोबट से ” पारससिंह भदोरिया की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के “जोबट ” थाने मे एक दिलचस्प मामला सामने आया है यहां रेप का आरोपी खुद ही उस लड़की को लेकर थाने पहुंच गया जिस अपहरण & बलात्कार का आरोप है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ” 12 जनवरी को एक 17 साल की किशोरी अपने गांव “” सेवरिया” से अपनी बुआ के घर ” अखाडा “गांव मे जा रही थी तभी सिद्ध गांव का निवासी युवक ” वीरेन्द्र पिता मदन ” उसका अपरहण कर इंदोर ले गया ओर 18 दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया । परिजनो ने 13 जनवरी को इस किशोरी के अपरहण की रिपोर्ट दज॔ करवाई थी। आज दोपहर जोबट पुलिस खुद उस समय चोक गयी जब आरोपी युवक वीरेंद्र खुद उस लडकीको लेकर थाने पहुंच गया ओर पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस नेए लड़की के मेडीकल के उपरांत युवक परर बलात्कार करने ओर पास्को एक्ट के तहत मामला दज॔ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है । Post navigation चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में दुर्घटना में मौत के बाद परिजन अड़े रुपयों की मांग पर, 16 घंटे बाद राजी हुए पोस्टमार्टम को