अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
खट्टाली में टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें फाइनल मुकाबला बीटीआई क्रिकेट क्लब अलीराजपुर व मासूम क्रिकेट क्लब खट्टाली के बीच खेला गया जिसमे पहले बीटीआई अलीराजपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया तथा मासूम खट्टाली ने पहले आक्रमक बलेबाजी करते हुए रमेश मंडलोई के 35 रन व कमलेश हाड़ा के 27 रनों के सहयोग से निर्धारित 8 अवरों में 79 रन 5 विकेट पर बनाए। अलीराजपुर बीटीआई की ओर से राकेश ने 2 विकेट लिए। जवाब में बीटीआई अलीराजपुर ने बलेबाजी करते हुए दोनों ओपनर बैट्समैन तथा राकेश ने 22 रनों के सहयोग से बीटीआई अलीराजपुर ने निर्धारित 8 अवरों में मात्र 72 रन ही बनाए और मासूम खट्टाली ने 8 रनों से मैच जीत लिया जिसमे महेश भूरिया ने 4 विकेट एवं रमेश मंडलोई ने 3 विकेट लिए। विजेता मासूम खट्टाली की टीम को मुकामसिंह डावर की ओर से 21 हजार रुपए तथा उपविजेता बीटीआई अलीराजपुर की टीम को 11 हजार 111 रुपए का नकद पुरस्कार व शिल्ड का वितरण सोनू पटेल की ओर से दिया गया। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच महेश भूरिया, मैन ऑफ द सीरीज बालू तोमर की ओर से रमेश मंडलोई तथा बेस्ट बैट्समैन महेश भूरिया, बेस्ट गेंदबाज महेश भूरिया, बेस्ट कीपर सुरेश किराड़, बेस्ट फील्डिंग संतोष राठी व बेस्ट अंपायर मुकेश राठौड़ को अन्य शील्ड व पुरस्कार वितरित किया गया। टीम के सदस्य व कार्यकर्ता सुरेंद्र मायड़ा, शनी चौहान, छगन कलेश, मुकेश राठौड़, अश्विन राठौड़, विजय हरवाल, रोमिल जैन, विशाल चौहान, प्रवीण मसानिया, शाहरुख बाबा तथा विकास भिंडे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *