झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- स्थानीय दशहरा मैदान पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन को प्रात: 9 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन दशहरा मैदान पर किया गया। महेन्द्र उपाध्याय के मार्गदर्शन मे नगर के शासकीय एवं निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी एसएन दर्रो, बीईओ दयाराम सोलंकी, ख्रिस्तीना डोडियार, बीआरसी दिलीप जोशी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई जगत शर्मा एवं आभार उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य मूलचन्द गुप्ता ने माना। Post navigation स्वामी विवेकानंद जयंती पर डेढ़ घंटे तक किया सूर्य नमस्कार करोड़ों की नल-जल योजना के घटिया बैराज निर्माण की कांग्रेस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग