झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्राचार्य एचआर यादव के मार्गदर्शन में बालक एवं कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सूर्य नमस्कार आयोजन में भाग लिया। शासन के आदेशानुसार प्रात: 9 से 10.30 बजे तक रेडियो पर सुनाए गए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के आधार पर आयोजन हुआ। संस्था के आरके यादव, ओमप्रकाश त्रिपाठी, आर धाकड, पीसी मीना, समरथ गोडाल,अजय शर्मा, सीमा वर्मा, राजेश झा, मोहम्मद सलीम, आईएस चौधरी, व्ही एस कटारा आदि संस्था स्टाफ द्वारा दोनों विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन करवाया। Post navigation खेल मेले के कराते स्पर्धा में पहुंचे भारतीय कराते टीम के कोच जयदेव शर्मा सूर्य नमस्कार में विद्यार्थी-अधिकारियों ने लिया हिस्सा