झाबुआ। बढ़ती हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतों व मोदी सरकार की नीतियों से नाराज कांग्रेसियों ने आज झाबुआ में एक अनोखा बैलगाडी प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पीएम नरेंद्र मोदी ओर सीएम शिवराज के मुखौटे धारण किए दो युवा मिमिक्री कर रहे थे। बैलगाड़ी पर सवार यह काफिला झाबुआ बस स्टैंड से लेकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए राजवाड़ा चौक पहुंचा और इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। यहां मोदी के मुखोटे धारण करने वाले शख्स ने चाय भी बनाई और लोगों को पिलाई। इस अवसर पर युवा कांग्रेसियों ने एक ज्ञापन झाबुआ की दिवंगत राजा गोपालसिंह की राजवाड़ा चौक स्थित प्रतिमा पर रखा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने किया। इस अवसर पर डॉ. भूरिया ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने अब देशवासियों को बैलगाडी पर आने को मजबूर कर दिया है लोग परेशान है और मोदीजी के अच्छे दिन के वादों को देख परख रहे है। इसलिए हमने यह प्रदर्शन कांग्रेस ने किया है। Post navigation 10 जनवरी से शुरू होगा लायंस क्रिकेट क्लब का सातवा ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट एक महीने बाद प्रभारी मंत्री के आदेश पर अमल , निलंबित किये गये सहायक आयुक्त आदिवासी विकास