झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट
ग्राम रायपुरिया में लायंस क्रिकेट क्लब द्वारा सातवा ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन श्री कृष्ण मित्र मंडल एवं स्नेह मित्र मंडल रायपुरिया द्वारा करवाया जा रहा है टूर्नामेंट का शुभारंभ 10 जनवरी से हायर सेकंडरी स्कूल मैदान रायपुरिया में होगा टूर्नामेंट में प्रथम पुरूस्कार 22 हजार 551 रुपए ग्राम पंचायत रायपुरिया की ओर से, द्वितीय पुरूस्कार 11 हजार 111 रुपए भेरूलाल पाटीदार अध्यक्ष आजा समिति रायपुरिया तथा तृतीय पुरूस्कार 5 हजार 551 रुपए लवेश स्वर्णकार पत्रकार दैनिक भास्कर-झाबुआ लाइव न्यूज पोर्टल की ओर से दिए जाएंगे एवं टूर्नामेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस पर मैन ऑफ दि सीरीज 1100 रुपए डॉ. प्रवीण हामड, मैन ऑफ दि मैच 1100 रुपए राहुल भंडारी, टूर्नामेंट बेस्ट बैट्समैन 1100 रुपए कमलेश चौधरी, बेस्ट बॉलर टूर्नामेंट 1100 महावीर भंडारी, सर्वाधिक स्कोर टीम 1500 रुपए डॉ जीशान मंसूरी तथा बेस्ट सिक्सर (टूर्नामेंट) 1100 रुपए अरविंद गहलोत, बेस्ट कैच (फाइनल) 1100 रुपए विनीत चौहान की और से दिए जाएंगे। क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए अजय पाटीदार- 9926428088, राजेन्द्र साल्वी-9926039501, किशन कुशवाह- 9575162367, कैलाश परमार-8085368282 तथा प्रकाश पाटीदार- 9753276320 से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *