झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- विगत 23 वर्षो से शहीदों के सम्मान में जय मां अम्बे पैदल यात्री सेवा समिति टाटानगर रतलाम द्वारा आयोजित पैदल यात्रा बुधवार शाम 5 बजे नगर में प्रवेश करेगी। यात्रा 2 जनवरी से प्रारंभ होकर 12 जनवरी को पावागढ़ धाम पहुंचेगी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरूष व बच्चे माताजी का जयकारा व भजन कीर्तन करते हुए चल रहे है। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र धामन, अक्षय भटट, जसंवतसिह भाबर, राकेश पाठक, मनीष अरिवार, राजू धानक व साथियों तथा सब्जी मंडी संगठन द्वारा पैदल यात्रियों का स्थानीय नवीन मण्डी प्रांगण मे स्वागत किया जाएगा। यात्रा दल रात्रि विश्राम भी नवीन मंडी प्रांगण में करेंगे तथा रात्रि मे धार्मिक भजनोंं व देशभक्ति के गीतो पर नृत्यों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। Post navigation राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने समाज को एकजुट करने के लिए किया घर-घर जाकर संपर्क कुलजम स्वरूप साहेब का स्थापना दिवस मनाया