झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- शासन की योजना के अंतर्गत घुघरी मे 32 बच्चों को साइकल वितरण किया गया जिसमें 27 छात्र 5 छात्राओं को वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक निर्मला भूरिया ने बच्चों को शिक्षा विभाग की विभिन योजनाओं के बारे बताया और विशेषकर बालिकाओं को पढ़ाई कर बेटियों को क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बेटिया दो कुल को रोशन करती है। इस अवसर पर रमेशचन्द्र पोरवाल ने स्कूल फर्नीचर व बाउंड्रीवाल की मांग की। इस अवसर जनपद अध्य्क्ष मथुरी बाई मूलचंद निनामा, सरपंच मनोहर मालीवाड़, संस्था प्रभारी कैलाशचंद्र पाटीदार, मनोहर बसेर, नारायण मेडा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रतापसिंह चौहान ने किया आभार केसी पाटीदार ने माना। Post navigation कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण जताई नाराजगी स्वास्थ्य विभाग के एई एके पांडे ने पेटलावद पहुंचकर आवंटित भूमि का किया निरीक्षण