उदयगढ़ पुलिस थाने परिसर के पास बिलखते परिजन। झाबुआ। उदयगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम बडी वेगलगांव में चरित्र शंका को लेकर पति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की दराता मार कर दर्दनाक हत्या कर दी। आठ माह पहले ही ग्राम बडी वेगलगांव के 23 वर्षीय मगनसिंह का विवाह 21 वर्षीय राधाबाई से हुआ था। जानकारी के अनुसार ग्राम बडी वेगलगांव के जमरा फलिया निवासी मगनसिंह का बुधवार शाम को उसकी नवविवाहिता पत्नी राधाबाई से विवाद हुआ। चरित्र शंका से उपजा विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर मगनसिंह राधाबाई पर दराते से वार किया जो उसके सिर में लगा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से भाग निकला वहीं मृतका की ननद नानकी कैकु की सूचना पर उदयगढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। परिजनों ने हर्जाने में मांगे 5 लाख- वारदात के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, रातभर पुलिस बल वहां तैनात रहा। गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शव परीक्षण के दौरान भी विवाद की स्थिति बन गई। राधाबाई के परिजनों ने आरोपी पक्ष से हर्जाने के तौर पर पांच लाख रुपए की मांग करते हुए रुपए मिलने तक शव नहीं उठाने की धमकी दी। थाना प्रभारी एमएस नायक की समझाइश के बाद वे बमुश्किल माने और राधाबाई के शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जाने को तैयार हुए। थाना प्रभारी मोतीसिंह नायक ने बताया कि एहतियात के तौर पर आरोपी मगन एवं मृतका राधाबाई के परिजनों पर नजर रखी जा रही है। फरार आरोपी मगन की तलाश में पुलिस दल को भेजा है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Post navigation लडक़ी से एकतरफा प्यार में एमबीबीएस छात्र की करतूत, लडक़ी के बहन के नाम से आइडी बनाकर पूरे परिवार को कर डाला बदनाम पूर्व मुख्यमंत्री पटवा को सीसीबी चेयरमैन वसुनिया ने दी श्रंद्धाजलि