मौके पर जायजा लेते हुए एसडीएम श्री सोलंकी।मौके पर जायजा लेते हुए एसडीएम श्री सोलंकी।

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठोड़ की रिपोर्ट-
ग्राम सुवापाट में रस्सी के सहारे नदी पार करते लोगों को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में कार्रवाई की। जिसे लेकर शुक्रवार सुबह 9 बजे एसडीएम सीएस सोलंकी और पटवारी सिंगाड सुवापाटा गांव में नदी पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्या को जाना तथा उच्च अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की आवागमन की समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया वहीं एक कोटवार व दो होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी मौके पर लगाई तथा उन्हे निर्देश दिए की नदी में अधिक पानी होने की स्थिति में कोई भी नहीं निकले। इस संबंध में एसडीएम ने बताया की हम कलेक्टर को प्रतिवेदन बना कर पेश करेगें तथा ग्रामीणों की मांग उनके सामने रख कर जल्द से जल्द पुल निर्माण करवाने का प्रयास करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *