झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठोड़ की रिपोर्ट- रामदेवरा के लिए क्षेत्र से हजारों लोग प्रतिवर्ष पैदल यात्रा करते हुए जाते है। इसी क्रम में क्षेत्र के ग्राम आम्बापाडा से 50 यात्रियों का पैदल दल शुक्रवार को रवाना हुआ। यात्रा का उद्ेश्य सामाजिक समरसता का संदेश पूरे विश्व में पहुंचाना। रामदेवरा के लिए निकला पैदल यात्री दल 700 किमी की यात्रा तय करेगा। जिसमें गोतमेश्वर, गंगेश्वर, आवरी माता, सांवरीयाजी, शनि महाराज, नाथाद्वारा, चारभुजा जी, परशुराम महादेव, आशापुरा, मंडोर, पोकरण होते हुए 15 दिन में रामदेवरा पहुंचेगे। यात्रियों का स्वागत सेवा भारती के संतोष निनामा और राजु गाम़ड ने किया। Post navigation गोवंशीय पशु की सड़कों पर भरमार से राहगीर परेशान खबर का असर जल्द बनेगा सुवापाट नदी पर पुल