झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठोड़ की रिपोर्ट- नगर में मुख्य चोराहो पर गोवंशीय पशुओं की भरमार देखी जा रही है। कई पशु पालक अपने पशुओं को दिन भर नगर की स़डकों पर छोड देते है। जिससे यह पशु यातायात में बाधा उत्पन्न करते है। वहीं कई बार पशु दुर्घटना के शिकार भी हो जाते है। इस सम्ंबध में नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि नगर परिषद का कांजी हाउस लम्बे समय से निर्माण के बाद से ही खाली पडा है। नगर की व्यवस्था सुधारने के लिए नगर में घूमने वाले पशुओं को कांजी हाउस में बंद किया जाए तथा पशु मालिकों को हिदायत दी जाए। Post navigation काॅलेज में समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने सोंपा ज्ञापन 50 यात्रियों का जत्था हुआ रवाना, देगा समरसता का संदेश