झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- मंगलावर और बुधवार दरमियानी रात में हुई बारिश नगर की बस्तियों एवं एमजी रोड पर दुकानों पानी घुसने से खासा नुकसान हुआ वही दूसरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर दिखाई दिया। ग्रामों में कही कच्चे मकान टूटे तो कई कृषकों की मक्का की फसल आड़ी हो गई। ग्राम बीडमहुड़ीपाड़ा में इस तेज बारिश में वारु मानसिंग का कच्चा मकान गिर गया। वही कई ग्रामों मे मक्का की फसल आड़ी हो गई। वही एसबीआई बैंक का कार्य वर्षा के दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। दो दिनों से बैंक में लेन-देन न हो पाने से व्यापारियों एवं कर्मचारियों का खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि मंगलवार बुधवार दरमियानी रात में हुई 148 मिमी बारिश 6 सितंबर 2012 को हुई 149.4 मिमी बारिश का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। गौरतलब है कि नगर में 2012 मे 24 घंटों में 149.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी जिसके बाद 3 अगस्त 2016 को 148 मिमी बारिश दर्ज कि गई और कुल बारिश की स्थिति पर नजर डाली जाए तो वर्ष 2013 मे सबसे अधिक वर्षा 1213 मिमी दर्ज कि गई थी जबकि 2015 619.6 मिमी वर्ष दर्ज कि गई थी एवं इस वर्ष अब तक कुल 492.3 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है। वर्ष कुल वर्षा सबसे अधिक वर्षा 24 घंटो मे 2012 1095 मिमी 149.2 मिमी. 6.9.2012 2013 1213 मिमी 102 मिमी 25.7.2013 2014 695.4 मिमी 71.6 मिमी 24.7.2014 2015 619.6 मिमी 102 मिमी 26.7.2015 2016 492.3 मिमी 148 मिमी 3.8.2016 4.8.2016 सुबह 8 बजे तक Post navigation पीएम मोदी की सभा मे उमडेंगे 2 लाख लोग दीवार गिरने से दो गाय की मौत