आलीराजपुर लाईव के लिए चन्द्रशेखर आजाद नगर से रिजवान खान की स्पेशल रिपोर्ट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलीराजपुर जिले के आजादनगर मे जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत जनसभा संबोधित करने की खबर आलीराजपुर जिले सहित झाबुआ रतलाम धार इंदौर सहित अन्य स्थानो पर लग चुकी है.पीएम मोदी के आगमन से लोगो मे काफी उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अधिकारीगण जूट गए है. वही आलीराजपुर ओर जोबट विधायक नागरसिंह चौहान ओर माधोसिंह डावर कार्यकर्ताओ को सूचना करने ओर भव्य तैयार मे लग चुके है.चुकी वर्ष इससे पहले काफी वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा चुनाव मे गुजरात के सीएम के तौर पर आलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान के चुनाव प्रचार मे संबोधन करने उमराली आए थे उसके बाद मोदी प्रधानमंत्री बने है ये पहला अवसर है. पीएम मोदी हैलीकाप्टर से आजादनगर पहुंचेंगे इसके बाद शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पूष्पांजली अर्पित कर सभा को संबोधित करेंगे.पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलीस प्रशासन अलर्ट है डीआजी खूद तैयारी मे लगे है साथ ही स्थानीय प्रशासन मे कलेक्टर शेखर वर्मा एसपी कुमार सोरभ भी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारी का जायजा ले रहे है.9 अगस्त को लाखो की संख्या मे लोगो के आने के चलते सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है. Post navigation प्रधानमंत्री ” नरेंद्र मोदी ” झोतराडा” मे करेंगे जनसभा , तैयारिया तेज मूसलाधार बारिश से खेतों में घुसा पानी, मक्का की फसल हुई आड़ी