झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
राम नाम की दिक्षा देकर कई जिलो झाबुआ, धार, इन्दौर, ग्वालियर, दाहोद के लाखो लोगों को आध्यात्म से जोड़कर धर्म के मार्ग पर प्रेरित करने वाले संत नरकेवल बेदीजी महाराज का जन्मोत्सव आज रामशरणम समिति शीतला माता चौक पेटलावद द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें शाम 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक सामूहिक अमृवाणी पाठ, भजन, कीर्तन तथा प्रसादी विरतण होगा। स्वामी संत बेदी महाराज ब्रहमलीन की सत्यानन्दजी महाराज से दक्ष प्राप्त कर उनकी सेवा में 9 वर्षो तक लीन रहकर साधना करते रहे। उनके पश्चात प्रेमजी महाराज के साथ 40 वर्षो तक रहे। इस दौरान प्रेमजी महाराज द्वारा उन्हे देश-विदेश जाकर राम नाम की दीक्षा देकर रामकाज हेतु प्रेरित किया। बेदी महाराज कई देशो में जाकर राम नाम की अलख जगाते रहे। सन्त बेदी महाराज द्वारा ही हमारे इस पिछडे आदिवासी क्षेत्र झाबुआ, धार, दाहोद जिलो में लोगों राम नाम की महिमा बताकर उन्हे दिक्षा देकर कई वर्षो पूर्व धर्म से जोड़ा गया था। आज इस क्षेत्र में हजारों साधक सन्त से दीक्षा प्राप्त है। बेदीजी महाराज वर्तमान में अपनी वृद्धावस्था के कारण कही आना-जाना छोडकर अपने निवास स्थान लुधियाना (पंजाब) में ही रहकर साधाना में डूबे रहते है, जहां देश विदेश लाखो लोग उनके दर्शन हेतु आते है। तथा महाराजजी उन्हे मार्गदर्शन देते है। उक्त जानकारी रामशरणम समिति सीतला माता चौक अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह जादौन द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *