अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- 30 जुलाई को ग्राम बडीसरदी में 30 वर्ष पुरानी रंजित को लेकर दुकान के सामने बैठे नानकिया पिता बच्चू भील को गर्दन पर वार कर मौत के घाट उतार दिया, जिसकी रिपोर्ट थाना आम्बुआ दर्ज करवाई पुलिस ने धारा 302 भादवि में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ एएसपी मीना चौहान के निर्देश पर एसडीओपी आनंद वास्कले के मार्गदर्शन में आम्बुआ थाना प्रभारी शंकरसिंह जमरा ने एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश में लगाया। टीम ने अपनी मुस्तैदी और मुखबिर की सूचना पर आरोपी चिमलिया पिता अमरसिंह भील 48 साल निवासी बड़ीसर्दी को उसी के घर पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। यह उपलब्धि पुलिस ने मात्र 48 घंटे में प्राप्त की, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी शंकरसिह जमरा, प्रधान आरक्षक ज्ञानसिंह पाल, रवि जाट, आरक्षक लेखराम, ईसराम आदि ने अहम भूमिका निभाई। Post navigation कसारबयडी गांव मे बस – क्रेन भिडंत , 31 घायल बस-हाइड्रा मशीन की भिड़ंत में 35 घायल