शान ठाकुर, पेटलावद

पेटलावद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम बॉक्सिंग आमंत्रण टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे से सांदीपनी विद्यालय, रायपुरिया रोड पेटलावद में होगा।

बॉक्सिंग एसोसिएशन झाबुआ एवं आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के माध्यम से क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं खिलाड़ियों के बीच खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्य्क्ष आशीष बाविस्कर ने खेल प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *