अर्पित चोपड़ा, खवासा थांदला थाना की खवासा चौकी अंतर्गत ग्राम सेमलिया में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। सेमलिया गांव में भेरूगढ़ रोड पर स्थित निजी कुएं से एक भ्रूण बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर खवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जाँच की जा रही है। खवासा चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक शेरसिंह भयडिया ने मामले की पुष्टि की है। Post navigation नशीले पदार्थों की खेती की सूचना देने वाले पटवारी और कोटवार को मिलेगा 10 हजार रुपये का नकद इनाम