आलीराजपुर।  कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय एनसीओआरडी, चिन्हित अपराध एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम, गंभीर अपराधों के निराकरण एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

कलेक्टर  माथुर ने जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा को ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने, नियमित जांच एवं चालानी कार्रवाई के साथ वाहनों की फिटनेस जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य बस स्टैंड एवं बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा हटाए गए स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी निगरानी करने के निर्देश सीएमओ को दिए। साथ ही राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार एवं हिट एंड रन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने को कहा साथ ही उन्होंने ने स्कूलों एवं छात्रावासों में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित करने तथा कृषि विभाग को ब्लॉकवार नशीले पदार्थों की खेती की जांच कर अवैध उत्पादन एवं बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक  समर वर्मा ने नशीले पदार्थों की खेती की सूचना देने वाले पटवारी एवं कोटवार को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम एवं नशा मुक्ति के लिए स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने की बात कही।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति अमठ बघेल, जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा, यातायात थाना प्रभारी  अर्जुन सिंह वास्केल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *