शिवा रावत, उमराली माँ सर्वेश्वरी सिद्ध कालिका माता मंदिर, उमराली में गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को भव्य अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव के लिए 10 क्विंटल प्रसादी तैयार की गई। दोपहर 12 बजे माता की आरती की गई और 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। आयोजन में उमराली सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और माता के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। महोत्सव का आयोजन माँ सर्वेश्वरी सिद्ध कालिका माता मंदिर समिति द्वारा किया गया। Post navigation 20 लाख के निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी