आलीराजपुर। किराना व्यापारी का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 1.93 लाख रुपए से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने संपत्ति संबंधी मामले में फरार एक हजार रुपए के इनामी आरोपी को भी दबोचा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल ने बताया कि 13 सितंबर 2026 को रणछोड़राय मार्ग निवासी किराना व्यापारी संदीप पिता वासुदेव माहेश्वरी (49) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर छह बार ट्रांजेक्शन कर खाते से कुल 1 लाख 93 हजार 1 रुपए निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 457/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने उस बैंक खाते की जानकारी जुटाई, जिसमें ठगी की राशि ट्रांसफर हुई थी। साथ ही मोबाइल नंबर और सीडीआर के आधार पर पुलिस टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नागेश पिता रामदास सिंगारे निवासी ग्राम आरवी, नारायणगांव, जिला पुणे (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 47 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।एक हजार का इनामी आरोपी भी गिरफ्तार इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संपत्ति संबंधी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक हजार रुपए के इनामी आरोपी बारम पिता केंदू मुवेल निवासी उदयगढ़ (हटु फलिया) को भी गिरफ्तार किया है।इनकी रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले, उपनिरीक्षक सुनील रंदे, कन्हैयालाल साजोदिया, सहायक उपनिरीक्षक अरुण राठौर, लक्ष्मण देवड़ा, प्रधान आरक्षक सुनील, तेलसिंह डावर, गणपत, महिला प्रधान आरक्षक फुंदी, साइबर टीम के प्रधान आरक्षक दिलीप चौहान, आरक्षक अनिल वास्कले, गंगाराम और सुमित की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *