खरडू बड़ी। जिले के ग्राम खरडू छोटी में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कमलेश सिंगाड़ ने आज सुबह खाटला बैठक आयोजित कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए जल्द प्रयास करने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान सिंगाड़ ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस 70 वर्षों तक और भाजपा करीब 20 वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र के कई गांवों तक नर्मदा का पानी नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डही से नर्मदा जल योजना का उद्घाटन कर हर क्षेत्र तक पानी पहुंचाने का वादा किया है, लेकिन आज भी कई गांव पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

उन्होंने किसानों की परेशानी उठाते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसानों को सिंचाई के लिए पानी की सबसे अधिक आवश्यकता है, लेकिन शासन अभी तक किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। चुनाव के समय नेता किसानों के बीच वोट मांगने पहुंचते हैं, लेकिन जब किसानों को जरूरत होती है, तब उनकी समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो पाता?

*विधानसभा चुनाव में दावेदारी को लेकर कही यह बात*

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमलेश सिंगाड़ ने कहा कि जनता उन्हें एकत्रित होकर बुलाती है और वे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। उन्होंने कहा, “मैं वोट लेकर गायब होने वाला नेता नहीं हूं, बल्कि वोट लेकर जनता के बीच रहकर काम करने वाला नेता हूं। जनता अब बदलाव चाहती है और यदि जनता का समर्थन मिला तो हम भी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।” खाटला बैठक के माध्यम से सिंगाड़ ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और क्षेत्र के विकास के मुद्दों को उठाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *