जितेंद्र वर्मा, जोबट आलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के ग्राम भीलखेड़ी में शिव मंदिर को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर शिव मंदिर तोड़ने की बात कहने और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पहले गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन वहां कोई समाधान नहीं निकलने के बाद ग्रामीण सोमवार को जोबट पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फत्तू डुडवे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मंदिर को लेकर कही तोड़ने की बात, टिप्पणी से आहत होने का आरोप पुलिस को दी गई रिपोर्ट में फरियादी भेरुसिंह डुडवे ने बताया कि 7 नवंबर को सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम भीलखेड़ी के डुडवा फलिया में बसु के घर के सामने वह, बसु, महेश और फत्तू डुडवे मौजूद थे। इसी दौरान फत्तू डुडवे ने शिव मंदिर बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए मंदिर को तोड़ देने की बात कही। फरियादी के अनुसार, इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पंचायत में नहीं निकला समाधान, थाने में दी शिकायत घटना के बाद गांव में इस विषय को लेकर पंचायत आयोजित की गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति पंचायत में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत करने का निर्णय लिया। सोमवार 16 नवंबर को फरियादी भेरुसिंह डुडवे सरपंच मदन शेरसिंह, बिदेसिंह गाडरिया और संजय डुडवे के साथ जोबट थाने पहुंचे और पुलिस को मौखिक रिपोर्ट दी। एफआईआर दर्ज, जांच उपनिरीक्षक को सौंपी पुलिस ने शिकायत के आधार पर फत्तू डुडवे के खिलाफ एफआईआर क्रमांक 488/2026 में बीएनएस की धारा 299 में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक धनराज सेमिया को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। Post navigation भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धार के डही और जोबट में भव्य आयोजन आज