ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

लाभ पंचमी के पावन पर्व पर स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ भव्य अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया तथा संकटमोचन श्री हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया।

शाम 5:00 बजे महाआरती के पश्चात हनुमान जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद 5 क्विंटल विभिन्न प्रकार की सब्जियों से निर्मित विशिष्ट महाप्रसादी का वितरण नगरवासियों के बीच किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा।

समिति के रमन लाल वाणी एवं भूपेंद्र राठौर ने बताया कि छकतला हनुमान मंदिर में पिछले 35 वर्षों से लगातार अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें पूरे नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिलता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में छकतला सरपंच सुरेश ठकराला, जनपद अध्यक्ष उषान सिंह गरासिया, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम भयडीया, वकील सिंह ठकराला, राकेश वाणी, शंकर लाल म्हात्रे, रामू डावर, लाला कहार, सुनील वाघेला, अशोक वाणी, राजेश कहार, राहुल वाणी, पीयूष वाणी, नरेश कनेश, बृजेश श्रीवास्तव, आशीष राठौर, राजेश वाघेला, मिंटू हालदार सहित समस्त ग्रामवासियों और हनुमान भक्तों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *