भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को हमने तीन दिनों तक, यानी 14, 15 और 16 नवंबर को मनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर जनजातीय छात्रावासों, विद्यालयों और विभिन्न संस्थाओं में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 नवंबर को रानी दुर्गावती जी की राजधानी और गोंडवाना साम्राज्य के प्रमुख केंद्र जबलपुर में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 15 नवंबर को धार-झाबुआ के जनजातीय अंचल में नर्मदा सिंचाई की एक बड़ी परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर धार में विशेष आयोजन होगा। इसी क्रम में 16 नवंबर को खंडवा में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार और संगठन मिलकर भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती भव्य रूप से मनाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से हम जनजातीय समाज के सम्मान, उसके सर्वांगीण विकास तथा अपने महान जननायकों की गौरवशाली विरासत को संरक्षित एवं प्रतिष्ठित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करेंगे। – डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री Post navigation गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में कीर्तिमान बनाने की तैयारी: शारदा समूह का ‘आधा गिलास पानी अभियान’