विजय मालवी, बड़ी खट्टाली ग्राम बड़ी खट्टाली के एक प्रतिनिधिमंडल ने आलीराजपुर स्थित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नवागत पुलिस अधीक्षक समर वर्मा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल, पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता एवं मदन लड्ढा ने पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। भेंट के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व विभिन्न समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। इस मौके पर रमेश मेहता ने एसपी को ग्राम बड़ी खट्टाली आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। साथ ही, उन्होंने अवगत कराया कि बड़ी खट्टाली पुलिस चौकी में स्टाफ की भारी कमी है, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। पुलिस अधीक्षक वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र ही बड़ी खट्टाली प्रवास पर आने तथा चौकी में पुलिस बल की कमी को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। Post navigation 51 सदस्यीय यात्रा दल ने साध्वी श्री अन्नत दृष्टा श्रीजी एवं साध्वी श्री मयूर कला श्रीजी के दर्शन वंदन किए